1990 के बाद बने 7 देशभक्ति गाने जो आज भी दिल पर राज करते हैं
भारत में देशभक्ति गीत केवल संगीत नहीं होते, बल्कि वे लोगों के दिलों में देश के प्रति प्रेम, त्याग और गर्व की भावना को जगाते हैं। 1990 के दशक के बाद से बॉलीवुड ने कई ऐसे देशभक्ति गीत दिए हैं जो आज भी हर राष्ट्रीय अवसर पर गूंजते हैं। इनमें से कुछ ऐसे गीत हैं जो समय के साथ और भी अधिक प्रभावशाली होते गए हैं।आज हम लेकर आए हैं ऐसे ही 7 सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति गीत जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं और राष्ट्रीय पर्वों पर गाए जाते हैं।

1. “संदेसे आते हैं” (बॉर्डर)
यह गीत भारतीय सैनिकों की भावनाओं को बहुत ही संवेदनशील ढंग से पेश करता है। परिवार से दूर सीमा पर तैनात जवानों की पीड़ा और उनके बलिदान को यह गीत याद दिलाता है।
2. “मां तुझे सलाम” (ए.आर. रहमान)
यह गीत भारत माता को समर्पित एक भावनात्मक और शक्तिशाली रचना है। इसकी धुन और शब्द लोगों में देश के लिए गर्व और सम्मान की भावना को दिखाता है।
3. “रंग दे बसंती” (रंग दे बसंती)
यह गीत युवाओं को देश के लिए जागरूक होने और बदलाव लाने की प्रेरणा देता है। यह गीत देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है
4. “ये जो देश है तेरा” (स्वदेश)
यह गीत अपने देश से जुड़ाव और घर लौटने की भावना को दिखाता है। विदेश में रह रहे भारतीयों के लिए यह गीत खास महत्व रखता है।
5. “कंधों से मिलते हैं कंधे” (लक्ष्य)
यह गीत भारतीय सेना की एकता, अनुशासन और साहस को दर्शाता है। इसमें टीमवर्क और भाईचारे का सुंदर चित्रण देखने को मिलता है।
6. “ऐ वतन” (राज़ी)
यह गीत देश के लिए निस्वार्थ सेवा और बलिदान की भावना को बहुत ही शांति से प्रकट करता है। यह देशभक्ति का एक भावुक रूप दिखाता है।
7. “तेरी मिट्टी” (केसरी)
यह गीत मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देता है । इसके शब्द और भाव सीधे दिल को छू जाते हैं
इन सभी गीतों की खास बात यह है कि ये केवल देशभक्ति नहीं सिखाते, बल्कि हमें हमारे वीर बलिदानियों की याद दिलाते हैं। उन्हीं बलिदानियों को डेली मनोरंजन की तरफ से शत-शत नमन वंदे मातरम!
