टीवी एक्टर्स ने साझा किए अपने मेकअप सीक्रेट्स, क्या है कैमरे के पीछे की इनसाइड स्टोरी?

टेलीविजन की दुनिया में कलाकारों की खूबसूरती और उनके किरदारों की प्रभावशाली प्रस्तुति के पीछे सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि मेकअप की भी अहम भूमिका होती है। हाल ही में कई लोकप्रिय टीवी कलाकारों ने अपने मेकअप से जुड़े खास राज साझा किए हैं, जिससे साफ होता है कि ऑन-स्क्रीन नेचुरल और रियल लुक पाने के लिए वे भारी मेकअप से ज्यादा सादगी को तवज्जोब देते हैं।

टीवी शो दूसरी मां में यशोदा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री नेहा जोशी का मानना है कि कैमरे पर आंखें सबसे ज्यादा भावनाएं प्रकट करती हैं। इसी वजह से वह अपने मेकअप में आंखों पर खास ध्यान देती हैं। नेहा हल्का फाउंडेशन, काजल, मस्कारा और न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। वह कहती हैं कि रोज़ाना शूट के लिए सिंपल और नैचुरल मेकअप ही बेहतर होता है, जबकि भारी मेकअप को वह खास मौकों और अवॉर्ड फंक्शंस के लिए बचाकर रखती हैं।

वहीं, कॉमेडी शो हप्पू की उलटन पलटन में राजेश की भूमिका निभाने वाली कामना पाठक का मानना है कि मेकअप किसी भी किरदार की पर्सनैलिटी को निखारने में मदद करता है। वह अपने मेकअप आर्टिस्ट से कई टिप्स सीखती हैं। कामना बताती हैं कि फाउंडेशन में आर्गन ऑयल की कुछ बूंदें मिलाने से स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है। इसके अलावा, वह ब्रश की जगह उंगलियों से फाउंडेशन लगाना पसंद करती हैं, जिससे मेकअप ज्यादा सॉफ्ट और रियल दिखता है।

टीवी शो “भाबीजी घर पर हैं” में अनीता भाभी का किरदार निभा रहीं विदिशा श्रीवास्तव के लिए मेकअप सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि एक सुकून देने वाली प्रक्रिया है। वह खुद अपना मेकअप करना पसंद करती हैं और इसे थेरेप्यूटिक मानती हैं। विदिशा हल्का फाउंडेशन लगाती हैं ताकि चेहरा केकी न लगे। इसके साथ ही, वह अपनी भौहों को घना और नेचुरल रखती हैं, जिससे उनका पूरा लुक संतुलित और आकर्षक लगे।

इन कलाकारों की बातों से यह साफ है कि टीवी इंडस्ट्री में अब मेकअप का मतलब सिर्फ ग्लैमर नहीं रह गया है। आज कलाकार ऐसे मेकअप को प्राथमिकता दे रहे हैं जो उनके किरदार के अनुरूप हो और दर्शकों को वास्तविकता के करीब लगे। हल्का, साफ और नेचुरल मेकअप न सिर्फ कैमरे पर अच्छा दिखता है, बल्कि लंबे शूटिंग घंटों में कलाकारों के लिए भी आरामदायक होता है।
कुल मिलाकर, टीवी एक्टर्स के ये मेकअप सीक्रेट्स आम लोगों के लिए भी काफी उपयोगी हैं। सही प्रोडक्ट्स, कम मेकअप और अपनी नेचुरल खूबसूरती को अपनाकर कोई भी कैमरे जैसी चमक पा सकता है। जरूरी नहीं होता है कि हर कोई मेकअप के महंगे प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करें

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x