फिल्मी सितारों के ऐसे चौंकाने वाले फैक्ट्स जो आपने कभी नहीं सुने आज जानते हैं।
बॉलीवुड केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, मेहनत और अनगिनत रोचक कहानियों से भरी एक दुनिया है। पर्दे पर दिखने वाले सितारों की ज़िंदगी जितनी चमकदार लगती है, उसके पीछे उतने ही चौंकाने वाले तथ्य छिपे होते हैं। फ़िल्मफ़ेयर द्वारा बताए गए ऐसे ही कुछ दिलचस्प तथ्यों पर नज़र डालते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमारकी, अक्षय कुमार को एक अनुशासित और धार्मिक व्यक्ति माना जाता है। वे किसी भी काग़ज़ पर लिखने से पहले “ॐ” लिखना शुभ मानते हैं।

अब बात करेंगे अमिताभ बच्चन की, अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने फ़िल्म पा में अनोखा रिकॉर्ड बनाया। इसमें अमिताभ ने बेटे की भूमिका निभाई और अभिषेक ने पिता की। इस वजह से वे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने वाले पहले पिता-पुत्र बने जिन्होंने उलटी भूमिकाएँ निभाईं।

अगला नाम वहीदा रहमान का, अभिनेत्री वहीदा रहमान ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन की प्रेमिका और माँ—दोनों भूमिकाएँ निभाई हैं। यह तथ्य बॉलीवुड में रिश्तों की भूमिकाओं की विविधता को दिखाता है।

अगला नाम सुनील दत्त का, सुनील दत्त और नरगिस की प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प और अनोखी है सुनील दत्त कभी रेडियो जॉकी थे और एक इंटरव्यू के दौरान वे नरगिस से बात करते समय घबरा गए थे। बाद में दोनों ने साथ काम किया और विवाह किया।

अगला नाम करीना कपूर का, फ़िल्म “हीरोइन” में करीना कपूर ने 130 से अधिक अलग-अलग पोशाकें पहनी थीं। यह बॉलीवुड की सबसे महँगी वॉर्डरोब वाली फिल्मों में से एक मानी जाती है।

अनिल कपूर की बात करते हैं, बहुत कम लोग जानते हैं कि अनिल कपूर का परिवार मुंबई आने के बाद कुछ समय तक राज कपूर के गैराज में रहा था। आज वही अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में शुमार हैं

अगला नाम राज कपूर दा का राज कपूर की फ़िल्म मेरा नाम जोकर पहली हिंदी फ़िल्म थी जिसमें दो इंटरवल रखे गए थे। यह शायद बहुत कम लोगों को पता होगा

अब बात करते हैं श्रीदेवीकी, श्रीदेवी ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में एक तमिल फ़िल्म में रजनीकांत की सौतेली माँ की भूमिका निभाई थी, जो आज भी लोगों को हैरान करती है लोग सुनकर आश्चर्य चकित हो जाते हैं।

अगला नाम ह्रितिक रोशन का, फ़िल्म कहो ना… प्यार है ने 92 पुरस्कार जीतकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान पाया। इस फ़िल्म ने उनको रातों-रात बड़ा स्टार बना दिया।

अगला नाम रणवीर सिंह का, रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है और वे अभिनेत्री सोनम कपूर के रिश्तेदार हैं।
अंत में यह भी रोचक है कि भारत में हर साल अरबों मूवी टिकट बिकते हैं, जो दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं। तो यह जो मैंने आपको तथ्य बताएं शायद आप सुनकर आश्चर्यचकित हो गए होंगे लेकिन यह सत्य है इन सितारों की दुनिया भी बहुत रोचक होती है और यह लोग हम लोगों के जैसे इंसान ही होते हैं डेली मनोरंजन की तरफ से इन फिल्मी सितारों को भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं यह लोग ऐसे ही नाम और शोहरत कमाते रहे।
