अक्षय कुमार मनी माइंडेड है! शैलेंद्र सिंह ने ऐसा क्यों कहा?

अक्षय कुमार मनी माइंडेड है! शैलेंद्र सिंह ने ऐसा क्यों कहा?अक्षय कुमार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए  हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह का एक बयान है, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को “मनी-माइंडेड” करार दिया है। शैलेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि उनकी फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अक्षय कुमार से फीस लौटाने या एडजस्ट करने का अनुरोध किया था, लेकिन अभिनेता ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया था। शैलेन्द्र सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में साल 2009 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘8×10 तस्वीर’ का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। प्रोड्यूसर के मुताबिक, फिल्म के असफल होने से उन्हें करीब 80 से 85 करोड़ रुपये तक का घाटा उठाना पड़ा। इस आर्थिक झटके का असर इतना गहरा था कि बाद में उन्होंने फिल्म निर्माण से दूरी बना ली।

प्रोड्यूसर का कहना है कि फिल्म की नाकामी के बाद उन्होंने अक्षय कुमार से फीस का कुछ हिस्सा वापस करने या भविष्य की किसी फिल्म में एडजस्ट करने की बात की थी। हालांकि, शैलेन्द्र सिंह के अनुसार, अक्षय कुमार ने इस प्रस्ताव को मानने से साफ मना कर दिया। इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने अभिनेता को “पहले बिजनेसमैन और बाद में एक्टर” बताया। शैलेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार की फीस धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत में एक तय रकम पर बात होती है, लेकिन बाद में फीस में लगातार इज़ाफा हो जाता है। उनका मानना है कि अक्षय कुमार अपने करियर को एक बिजनेस की तरह देखते हैं और फैसले भी उसी सोच के साथ ही लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए

हालांकि, प्रोड्यूसर ने यह भी साफ किया कि उनका बयान किसी निजी दुश्मनी से प्रेरित नहीं है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब उनके और अक्षय कुमार के बीच दोस्ताना रिश्ते थे। दोनों साथ समय बिताते थे और अच्छे संबंधों के चलते ही उन्होंने फिल्म में अक्षय कुमार को कास्ट किया था। लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने और आर्थिक नुकसान के बाद हालात बदल गए। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि आमतौर पर किसी फिल्म के फ्लॉप होने पर अभिनेता द्वारा फीस लौटाने की कोई बाध्यता नहीं होती है, जब तक कि ऐसा कोई प्रावधान न हो। ज्यादातर मामलों में अभिनेता अपनी तय फीस फिल्म की सफलता या असफलता से अलग ही लेते हैं।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले पर अभी तक अक्षय कुमार या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल यह विवाद प्रोड्यूसर के दावे तक ही सीमित है। और अभी किसी का रिएक्शन सामने नहीं आया है

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x