लड़की है लड़ सकती है, जानें कैसी है रानी मुखर्जी की “मर्दानी 3”
30 जनवरी को रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’ रिलीज हो गई है. 23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. अब रानी मुखर्जी की मचअवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर आ चुकी है. मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी हैं. आइए जानते हैं कि बॉर्डर 2 के इस शोर के बीच कैसी है मर्दानी 3?
रानी मुखर्जी की कहानी बुलंदशहर से शुरु होती है, जहां लड़कियों को किडनैप किया जाता है. दरअसल, अम्मा एक गैंग चलाती है, जो लड़कियों को अपहरण करने का काम करती हैं।एक दिन वो एक बड़े अफसर की बेटी को किडनैप कर लेती है, जिसके बाद पूरा खेल ही बदल जाता है और रानी मुखर्जी इस केस की तहकीकात करने में जुट जाती है. इस बड़े अफसर की बेटी के साथ उनके यहां काम करने वाले शख्स की भी बेटी होती है।इस तरह इन किडनैपिंग के पीछे चाइल्ड बैगर गैंग का तो हाथ होता ही है, लेकिन वह कुछ ऐसा कर रहे होते हैं जो बहुत ही खौफनाक होता है. कहानी का विषय अच्छा है,लेकिन ट्रीटमेंट बेहद खराब। अगर आपके फिल्मों के शौकीन है तो हर सस्पेंस को आसानी से क्रैक करते चले जाते हैं. डायरेक्टर फिल्म में पेस नहीं रख सके हैं. इस तरह एक मजबूत टॉपिक भी हल्का पड़कर रह जाता है.
‘मर्दानी 3’ में डायरेक्शन के मामले में अभिराज गच्चा खा गए हैं। उनके पास एक ऐसी फ्रेंचाइजी थी जिसकी दर्शकों के बीच फैन फॉ़लोइंग है. फिल्म के विलेन और पेस इसकी ताकत रहे हैं. लेकिन यह अम्मा के नाम का खौफ तो गढ़ा गया, लेकिन अम्मा अपना रंग पूरी तरीके से नहीं जमा पाई। इस तरह अम्मा नाम का हौवा सिर्फ नाम का निकला काम का नहीं. फिर डायरेक्शन में पैनापन मिसिंग है. कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो इसका बेहद औसत निर्देशन है
मर्दानी सीरीज के फैन हैं तो जरूर इस फिल्म को देख सकते हैं, हालांकि थोड़ी निराशा ही हाथ लगेगी. रानी मुखर्जी के फैन हैं तो कतई मिस मत करिएगा। तो आप फटाफट चाहिए सिनेमाघर में और इस फिल्म को मिस मत कीजिए फिर अपना रिव्यू बताइए कि आपका रिव्यू कैसा रहा है आप कमेंट बॉक्स में कमेंट जरुर कर सकते हैं।
