इस वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘सेंचुरी’ होगी रिलीज़

इस वैलेंटाइन डे के मौके पर रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘सेंचुरी’ दर्शकों के सामने आने जा रही है। फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसके साथ ही इसकी रिलीज़ डेट की भी पुष्टि कर दी गई है। यह फिल्म 14 फरवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म Singularity Pictures ऐप पर आएगी। स्वतंत्र सिनेमा के दायरे में तैयार की गई यह फिल्म प्रेम, विरह और आत्म-खोज की भावनात्मक यात्रा को केंद्र में सामने रखती है। कुल मिलाकर यह एक भावनात्मक कहानी समाज के सामने पेश करती है जो बिल्कुल ही सच्चाई दिखाई है कि किस प्रकार से एक प्रेमी जोड़े के अलग होने के बाद उसकी यादें हमेशा साथ रहती हैं वह कभी नहीं मिटती हैं।
फिल्म ‘सेंचुरी’ की कहानी एक ऐसे गायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रेम में मिले धोखे और ब्रेकअप के बाद भी अपने अतीत से मुक्त नहीं हो पाता है। रिश्ते के टूटने के बाद उसकी यादें, अकेलापन और अधूरी भावनाएं उसे अपने प्यार की तलाश में एक अनकही यात्रा पर ले जाती हैं। यह सफर केवल किसी व्यक्ति की खोज नहीं, बल्कि जीवन, रिश्तों और स्वयं को समझने की प्रक्रिया बन जाता है। फिल्म प्रेम के बाद बची खामोशी और टूटे रिश्तों की मनोस्थिति को संवेदनशील अंदाज़ में पेश करती है।
फिल्म का निर्देशन, निर्माण, लेखन और मुख्य अभिनय इंदौर के रहने वाले आदित्य आर्यन ने किया है। आदित्य लंबे समय से थिएटर से जुड़े रहे हैं और यह फिल्म उनके स्वतंत्र सिनेमा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि फिल्म का संगीत इसकी आत्मा है। गीत कहानी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ प्रेम, अकेलेपन और ज़िंदगी से जुड़े अनुत्तरित सवालों को आवाज़ देते हैं। हाल ही में रिलीज़ हुआ एक गीत दर्शकों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल कर चुका है।
‘सेंचुरी’ की शूटिंग मध्य प्रदेश की कई लोकेशनों पर की गई है, जिनमें इंदौर, भोपाल, देवास और महेश्वर प्रमुख हैं। इसके अलावा फिल्म के कुछ हिस्से मुंबई और पुणे में भी फिल्माए गए हैं। खास बात यह है कि फिल्म की अधिकांश कास्ट मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखती है, जबकि कुछ कलाकार मुंबई से जुड़े हैं। यह पहल क्षेत्रीय कलाकारों को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में भी अहम मानी जा रही है।
आदित्य आर्यन के अनुसार, फिल्म की शूटिंग वर्ष 2021 में शुरू हुई थी और इसे पूरा होने में लगभग चार साल लगे।
- शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का अभी तक कितना कलेक्शन।
- बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज, सलमान–चित्रांगदा की केमिस्ट्री के लोग हुए कायल
- शहनाज गिल की नई फिल्म ‘इश्कनामा’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा!
- यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज !
- 12 साल बाद, दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट!, जानें कौन होगा उनका हमसफर..?
