7 साल बाद रिया चक्रवर्ती की दमदार वापसी..
7 साल बाद रिया चक्रवर्ती एक्टिंग की दुनिया में धमाकेदार वापसी कर रही हैं। वह नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ में अनिल कपूर और विजय वर्मा के साथ नजर आने वाली हैं जिसको लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार है और वह इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी वापसी हो।बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। लंबे समय तक विवादों और मुश्किल दौर से गुजरने के बाद अब रिया एक एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में लौटने के लिए मन बना चुकी है। मंगलवार शाम मुंबई में आयोजित ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ इवेंट में उनके कमबैक का आधिकारिक ऐलान किया गया।रिया ने इंस्टाग्राम पर शो का टीजर शेयर किया है. टीजर के कैप्शन में लिखा है- नया खून पुराने पैसों से मिला. जब इतनी ताकत दांव पर हो, तो फैमिली और बिजनेस की लाइनें धुंधली पड़ जाती हैं. देखिए फैमिली बिजनेस, जल्द आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर शेयर करते हुए लिखा कि 7 साल बाद. उन्होंने कैप्शन के साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया.।रिया चक्रवर्ती के कमबैक को लेकर फैन्स को एक्साइटेड हो उठे हैं. एक्ट्रेस के चाहने वालों ने वीडियो पर कमेंट करके खुशी जाहिर की है. एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया, देर आए दुरुस्त आए. दूसरे ने लिखा, रिया को स्क्रीन पर वापस देखकर बहुत खुशी हुई. वो इस कमबैक की हकदार हैं. अन्य ने कहा कि इंतजार नहीं हो रहा. एक फैन ने कहा कि रिया की जर्नी हिम्मत की मिसाल है. उन्हें सिर्फ सम्मान नहीं, माफी भी मिलनी चाहिए। आपको इस बारे में क्या कहना है अपने विचार आप साझा कर सकते हैं।
- शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का अभी तक कितना कलेक्शन।
- बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज, सलमान–चित्रांगदा की केमिस्ट्री के लोग हुए कायल
- शहनाज गिल की नई फिल्म ‘इश्कनामा’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा!
- यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज !
- 12 साल बाद, दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट!, जानें कौन होगा उनका हमसफर..?











