यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज !

यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर अब पूरी तरीके से विराम लग गया है। सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म अपनी निर्धारित तारीख 19 मार्च 2026 को ही रिलीज होने वाली है।इस दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी सिनेमाघरों में धूम मचाएगी जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक रोमांचक टकराव देखने को मिलेगा।
पहले यह खबरें आई थीं कि ‘धुरंधर 2’ के साथ टकराव से बचने के लिए ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अब रिपोर्ट्स स्पष्ट कर रही है कि निर्माता फिल्म को टालने के फिलहाल मूड में नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रमोशनल गतिविधियाँ पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं और टीम पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को वैश्विक स्तर पर रिलीज किया जाएगा, हालांकि नेपाल, जापान और चीन जैसे कुछ देशों को छोड़कर।टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे दिग्गज सितारे शामिल हैं। इसे ‘ग्रोनअप्स के लिए फेयरीटेल’ कहा जा रहा है, जो एक्शन, ड्रामा और स्टाइलिश विजुअल्स से भरपूर होगी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस साल की शुरुआत में, यह पहली नॉन-तेलुगु फिल्म बनी, जिसने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में 120 करोड़ रुपये का वितरण सौदा किया।
बात करेंगे टॉक्सिक फिल्म की जो कहानी 1980 के दशक के गोवा में घटित अपराध और धोखे की एक रोमांचक कहानी, जहां एक शक्तिशाली ड्रग कार्टेल राज्य के सुरम्य समुद्र तटों और जीवंत संस्कृति की आड़ में लोगों के जीवन को नियंत्रित करता है।
