भाभी जी घर पर है फिल्म सिनेमा घरों में हुई रिलीज़,जाने कैसा रहा इसका रिव्यु?

फिल्म की कहानी वैसे तो आप सभी लोग जानते हैं कि ये
विभूति मिश्रा और मनमोहन तिवारी के परिवारों की एक रोड ट्रिप से शुरू होती है। शुरुआत तो सामान्य लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह यात्रा कई गलतफहमियों, भागदौड़, गैंगस्टर ट्रैक और हल्के हॉरर ट्विस्ट में तब्दील हो जाती है।
अंगूरी भाभी को लेकर पैदा हुआ ‘हॉरर’ एंगल फिल्म में अचानक रोमांच जोड़ता है। वहीं विभूति और तिवारी की लगातार टकराहट ह्यूमर को गति देती रहती है। रास्ते में मिलने वाले नए किरदार, बदलते हालात और कई मजेदार परिस्थितियां कहानी में हल्का-फुल्का मनोरंजन जोड़ती हैं।फिल्म की असली ताकत इसका अभिनय है। टीवी शो के मुख्य कलाकार आशिफ शेख (विभूति), रोहिताश गौर (तिवारी), शुभांगी अत्रे (अंगूरी) और विदिशा श्रीवास्तव (अनीता) अपने पुराने अंदाज में ही नजर आते हैं। अपने-अपने किरदारों में पूरी सहजता और चुटकियों वाली कॉमिक टाइमिंग डालते हैं। भाभी जी की अलग स्टाइल रहती है।
साथ ही इस फिल्म में मूल शो के कई किरदारों की मजेदार वापसी भी देखने को मिलती है। सानंद वर्मा अपने ‘सक्सेना’ अवतार में फिर वही I Like It वाले डायलाॅग की एनर्जी लेकर आते हैं। योगेश त्रिपाठी दारोगा हैप्पू सिंह के रूप में अपनी ट्रेडमार्क कॉमिक स्टाइल से हंसी पैदा करते हैं। उनकी लंबी मूछें लोगों को आकर्षित करती हैं।
सोमा राठौड़ रामकली तिवारी के रूप में ओवर-द-टॉप घरेलू हास्य फिर से स्क्रीन में डालती हैं। फिल्मी कास्ट भी दमदार है। मुकेश तिवारी अपने टफ, दबंग रंग में कहानी को पेस देते हैं। दिनेश लाल यादव (निरहुआ) देसी अंदाज और अपनी कॉमिक टाइमिंग से मजेदार सीन्स बनाते हैं।
रवि किशन अपनी हाई एनर्जी से फिल्म में मसालेदार असर जोड़ते हैं। वहीं बृजेंद्र काला अपनी सटल कॉमेडी से कई सीनों में जान डाल देते हैं।
अगर आप शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के पुराने फैन हैं, उसके जाने-पहचाने किरदारों और हल्की-फुल्की कॉमेडी का मजा फिर से लेना चाहते हैं, तो यह फिल्म एक बार देखने लायक है। आप सिनेमाघर में जाकर देख सकते हैं और रिस्पांस बता सकते हैं इसमें वही पुराने मजेदार पल मिल जाते हैं जो शो को पसंदीदा बनाते हैं।
लेकिन आप एक मजबूत कहानी, साफ-सुथरी स्क्रिप्ट और फिल्म जैसा बड़ा अनुभव ढूंढ रहे हैं, तो यह फिल्म आपको उतनी खास नहीं लगेगी। तो इस फिल्म के बारे में आप जरूर बताएं कि यह फिल्म आपको कैसी लगी

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x