धुरंधर 2 फिल्म का टीजर हुआ रिलीज… हाथ में बंदूक, बदला और जुनून के साथ रणवीर सिंह दिखे।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीजर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार और खतरनाक अवतार में देखे जा रहे हैं। बात करते हैं कैसा है टीजर?
टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के नए लुक से होती है। हाथ में बंदूक, छोटे बाल और आंखों में झलकती लड़ाई की आग उनके किरदार को और भी ज्यादा खौफनाक बना रही है, जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आते हैं।टीजर देखने से लगता है कि धुरंधर 2 में हमजा की कहानी पर ध्यान दिया जाएगा। दिखाया जाएगा कि कैसे जसकीरत सिंह रंगी हमजा में बदलता है। साथ ही उसके और उसके परिवार के साथ क्या-क्या होता है।
धुरंधर 2 में नहीं होंगे अक्षय खन्ना?
टीजर में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। अर्जुन रामपाल का किरदार मेजर इकबाल है और वे फिल्म में मुख्य विलेन (ISI एजेंट) की भूमिका निभा रहे हैं।
संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के किरदार में हैं, जबकि आर. माधवन एक बार फिर अजय सान्याल की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
हालांकि, टीजर में अक्षय खन्ना नजर नहीं आए हैं। पहले पार्ट में उनके किरदार की मौत हो जाती है, इसलिए इस बार फिल्म में उन्हें केवल फ्लैशबैक सीन के जरिए दिखाया जा सकता है।
टीजर के आखिरी सीन में रणवीर सिंह का किरदार डायलॉग बोलता है-
ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।टीजर से पहले मेकर्स ने धुरंधर 2 का पोस्टर पहला पोस्टर भी जारी किया था। फिल्म का नाम धुरंधर: द रिवेंज होगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। आप इस फिल्म को देखने जरूर जाइयेगा और अपने विचार जरूर बताइएगा कि यह फिल्म आपको कैसी लगी
- शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का अभी तक कितना कलेक्शन।
- बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज, सलमान–चित्रांगदा की केमिस्ट्री के लोग हुए कायल
- शहनाज गिल की नई फिल्म ‘इश्कनामा’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा!
- यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज !
- 12 साल बाद, दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट!, जानें कौन होगा उनका हमसफर..?
