शहनाज गिल की नई फिल्म ‘इश्कनामा’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा!

शहनाज गिल की नई फिल्म ‘इश्कनामा’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा..!
शहनाज गिल अपनी खूबसूरती और मासूमियत से सबके दिलों पर राज करती है वह अब फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुकीहैं।
हाल ही में, उन्होंने फिल्म ‘इक कुड़ी’ में अपना दमदार अभिनय किया था और अब उनकी नई फिल्म ‘इश्कनामा’ की रिलीज की तैयारी चल रही है।
शहनाज गिल फिल्म ‘इश्कनामा’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह एक पंजाबी रोमांटिक और एक्शन फिल्म है, जिसमें उनके साथ जय रंधावा भी हैं। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपनी पहली तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मेरी अपकमिंग फिल्म की पहली तस्वीर। ‘इश्कनामा’ सच्चे प्रेमियों की कहानी है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
शहनाज का लुक इस फिल्म में बेहद आकर्षक और रॉयल नजर आ रहा है। एक तस्वीर में उन्होंने भारी दुपट्टा ओढ़ रखा है और ज्वेलरी पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में वह जय रंधावा को गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं, जिसमें जय का लुक साधारण लेकिन घायल करने वाला नजर आ रहा है। इन तस्वीरों ने दर्शकों में फिल्म के प्रति और भी अधिक उत्सुकता बढ़ा दी है।


दर्शक बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड है देखने के लिए। बात करेंगे शहनाज गिल के करियर की तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में म्यूजिक वीडियो ‘शिव दी किताब’ से की थी। इसके बाद 2017 में उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ से एक्टिंग में कदम रखा। 2019 में बिग बॉस 13 में भाग लेकर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। इसमें उनकी जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बेहद खास नजर आई और लोग उन्हें खासा पसंद करने लगे थे इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में भी काम किया।अब
बात करेंगे जय रंधावा के करियर की तो जय रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्टंटमेनिया’ से की थी। 2012 में उन्होंने ‘टशन दा पैग’ शो की एंकरिंग की। गायन में उन्होंने 2016 में ‘ठेठ गबरू’ गाने से डेब्यू किया और 2020 में फिल्म ‘शूटर’ से एक्टिंग में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘चोबर’ और ‘मेडल’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x